मनिगाछी थाना का वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दिए कई निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज दिनांक 09.10.2025 को मनिगाछी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी एवं अपराध अनुसंधान पंजी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
• लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।
• कांडों में नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
• आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था के सुचारू संधारण हेतु विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
• आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए।
• थाना में संधारित सभी पंजियों एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर अनुपालन हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
इसके अलावा, PC समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की पंजियों की जांच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि:
• लंबित समन, BW, NBW की तामिला प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर की जाए।
• इश्तिहार एवं कुर्की की तामिला प्राप्ति के 3 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए।
थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।