दरभंगा में प्रशासन की तत्परता : बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2408 पॉलीथिन शीट का वितरण, 105 नावों का परिचालन और 20 सामुदायिक रसोई का संचालन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला प्रशासन दरभंगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत और बचाव कार्य चला रहा है। जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि बाढ़ग्रस्त नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क सामुदायिक रसोईघर का संचालन किया जा रहा है, जहाँ हजारों लोगों को दोनों समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा फ्री नाव सेवा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि आवागमन सुचारू रहे।
भारी वर्षा और नेपाल से आए अप्रत्याशित जलप्रवाह के कारण दरभंगा जिले के किरतपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर के कई वार्ड प्रभावित हुए हैं।
इन क्षेत्रों में कुल 105 नावों का परिचालन किया जा रहा है — किरतपुर में 36, कुशेश्वरस्थान में 45, गौड़ाबौराम में 8 तथा घनश्यामपुर में 16 नावें लगी हैं।
वर्तमान में 20 सामुदायिक रसोई संचालित हैं (किरतपुर – 7, कुशेश्वरस्थान पूर्वी – 6, गौड़ाबौराम – 3, घनश्यामपुर – 4), जिनमें अब तक 31,507 व्यक्तियों ने भोजन किया है।
राहत कार्य के अंतर्गत अब तक 2408 पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया है , किरतपुर में 478, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 175, गौड़ाबौराम में 840 तथा घनश्यामपुर में 915 शीट्स।
इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 97 पशुओं का उपचार किया गया है तथा कृमिनाशक दवा भी पिलाई गई है। किरतपुर में विशेष रूप से एक पशु चिकित्सा दल कार्यरत है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को भोजन, पानी या रहने की समस्या न हो।