दरभंगा में शराब माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा , दो दिनों में 17 गिरफ्तार, 600 लीटर से अधिक शराब बरामद।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 एवं आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा द्वारा जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे सघन छापेमारी, गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

गुप्त सूचना और गश्ती के दौरान 07 एवं 08 अक्टूबर 2025 को जिले के 112 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 11 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कुल 17 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है — जिनमें 09 व्यक्ति शराब सेवन के आरोप में तथा 08 व्यक्ति शराब परिवहन व बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 20.505 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर नेपाली देशी शराब, 124.200 लीटर चुलाई शराब, एवं दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

ड्रोन की मदद से की गई कार्रवाई में 455 लीटर चुलाई शराब और 19110 किलोग्राम जावा महुआ (गुड़ का घोल) को मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त और नष्ट की गई शराब का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹1.33 लाख आँका गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्रम कुमार, प्रदीप साह, रवि सहनी, ऋषि कुमार, रामराजी चौपाल, प्रकाश मुखिया, गणेश कुमार मुखिया और रंजीत कुमार उर्फ सोनू कुमार शामिल हैं।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध दरभंगा ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। अतः शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित) के तहत दंडनीय अपराध है।