सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ,6 नवम्बर को मतदान करने का किया आह्वान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज दरभंगा जिले के केवटी और मनीगाछी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के माध्यम से आयोजित किया गया।

मनीगाछी एवं केवटी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) ने बताया कि जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत स्थानीय आंगनवाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे 06 नवम्बर 2025 को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें तथा लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। रैली में यह संदेश दिया गया कि सभी मतदाता निर्भीक होकर, स्वतंत्र रूप से और बिना किसी प्रलोभन के मतदान करें।

इस अवसर पर आईसीडीएस की टीम, प्रखंड प्रशासन के अधिकारीगण तथा स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आम जनता, विशेषकर ग्रामीण मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।