बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मॉक पोल से संबंधित मॉक ड्रिल प्रशिक्षण प्रारंभ
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मॉक पोल से संबंधित मॉक ड्रिल प्रशिक्षण प्रारंभ
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मॉक पोल से संबंधित मॉक ड्रिल प्रशिक्षण प्रारंभ
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु दरभंगा जिले में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को मॉक पोल से संबंधित मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण जिले के तीन प्रमुख केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है:
1. प्लस टू जिला स्कूल, दरभंगा
2. प्लस टू सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, दरभंगा
3. एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा
प्रशिक्षण प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है, जिससे सभी मतदानकर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी, कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने स्वयं तीनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मतदानकर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया की गंभीरता एवं निष्पक्षता के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री कुमार ने प्रशिक्षण कोषांग के सेल्फी पॉइंट का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एक सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की और निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु पूर्ण तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदानकर्मियों से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें, ताकि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और मतदान कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।