निर्वाची पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सह मूल्यांकन कार्यशाला सम्पन्न ,विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, दरभंगा में निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विविध गतिविधियों, दायित्वों तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों को ऑनलाइन DoT प्रणाली, क्लियरिंग सेशन और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से निर्वाचन कार्यों के पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और कुशलता सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कानूनी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

इस कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।