10 अक्टूबर को तीनों प्रशिक्षण केंद्रों पर 1700 मतदान कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
निर्वाचन कार्य की तैयारियों के तहत तीनों प्रशिक्षण केंद्रों पर 10 अक्टूबर 2025 को कुल 1700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित होगा —
• प्रथम पाली में 850 मतदान कर्मियों को
• द्वितीय पाली में 850 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
आज 9 अक्टूबर 2025 को तीनों प्रशिक्षण केंद्रों पर 1200 पीठासीन पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
आगामी 11 अक्टूबर 2025 को भी 1200 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
निर्वाचन से जुड़े मतदान कर्मियों का प्रथम स्तर का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।