बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अर्धसैनिक बल के सहयोग से एक शराब सप्लायर के साथ तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ एक सघन और सुनियोजित छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई 08-10-25 की रात में की गई, जिसमें पुलिस दल का नेतृत्व एएसआई अनिल कुमार तिवारी और एएसआई प्रेम प्रकाश राय कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदीप यादव पिता लालो यादव को
अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के मामले में दर्ज बिरौल थाना काण्ड सं. 393/25, के तहत उसे गिरफ्तार किया अभियुक्त के पास से विदेशी शराब ऑफीसर चॉइस ब्रांड के 180 ml पैक के 90 पीस बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर है। यह गिरफ्तारी धारा 30(a) के तहत की गई है, जो कि शराबबंदी कानून का गंभीर उल्लंघन है। इसके अलावा पवन कुमार यादव पिता शिवजी यादव ग्राम साहो को पूर्व में दर्ज एक मामले कांड संख्या 202/06 में वांछित और फरार चल रहे थे को उसके घर से और कारी शर्मा पिता बलदेव शर्मा जो पूर्व में दर्ज मामलों में वांछित और फरार चल रहा था उसके घर से गिरफ्तार
अजय साहु पिता राम नारायण साहु जो पूर्व में दर्ज मामलों में वांछित और फरार चल रहा था उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।