माउंट समर स्कूल में 10 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , अज्ञात के खिलाफ बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
माउंट समर स्कूल में 10 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , अज्ञात के खिलाफ बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
माउंट समर स्कूल में 10 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , अज्ञात के खिलाफ बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित माउंट समर स्कूल में मंगलवार को 10 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मृत छात्र की पहचान मिर्जापुर मुहल्ला निवासी लव कुमार के पुत्र कश्यप के रूप में हुई ,हालांकि स्थायी निवासी समस्तीपुर जिला का हें।यहां किराए के मकान में मृतक छात्र के परिजन रह रहें थे।
परिजनों के आवेदन पर बहादुरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।
बुधवार को गुस्साए परिजनों ने माउंट समर स्कूल के सामने सड़क पर आगजनी कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका आरोप है कि कश्यप ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।बहादुरपुर ,लहेरियासराय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया।
परिजनों के अनुसार, कश्यप रोजाना की तरह सुबह 7:30 बजे स्कूल गया था, लेकिन परिजनों का कहना हें कि रात के आठ बजे उन्हें उसकी मौत की खबर मिली। इस बीच, स्कूल प्रशासन ने किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी।
स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र कश्यप अचानक क्लास छोड़कर छात्रावास की ओर चला गया था। लगभग 20 मिनट बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो एक छात्र को देखने भेजा गया। वहां जाकर साथी छात्र ने देखा कि कश्यप पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था,उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, सदर डीएसपी और बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल परिसर और छात्रावास का निरीक्षण किया तथा स्कूल प्रबंधन से गहन पूछताछ की थी ,हालांकि अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
दबे जुबान यह चर्चा जरूर है कि छात्र ने आत्महत्या की, लेकिन परिजन इस बात को मानने से साफ इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि “हमारे 10 वर्षीय बेटे ने आत्महत्या नहीं की, यह सीधी हत्या है और इसमें स्कूल प्रशासन की मिलीभगत है।”
इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक की मां लहेरियासराय गुदड़ी स्थित कपड़े की दुकान में काम करती हें और बेटे की पढ़ाई के लिए उसे माउंट समर कान्वेंट स्कूल में रखा था।
इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिजनों बल्कि पूरे इलाके के अभिभावकों को गहरे सदमे और आक्रोश में डाल दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं,ताकि कश्यप की मौत का सच सामने आ सके।