बिरौल।
हत्यारी सरकार को सत्ता से बेदखल करना मेरी पहली प्राथमिकता– हरि सहनी
भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का शंख ध्वनि एवं गर्म जोशी से किया अभिनंदन।-

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता बनने के बाद पहली बार बाबा कुशेश्वरनाथ की पूजा अर्चना को पहुंचे विधान पार्षद हरि सहनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी एवं शंख ध्वनि के साथ भव्य स्वागत किया।सत्तीघाट स्थित भाजपा
कार्यालय मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए विधान पार्षद हरि सहनी ने राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला और कहा कि यह सरकार निक्कमी है।इस सरकार में प्रति दिन हत्या, लूट,डकैती,बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाएं आम हो गयी है।आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार की भी हत्या करने से नहीं हिचकते हैं।उन्होंने कहा कि सरकार वह है जो गरीबों की चिंता करें उनकी सुने लेकिन इस सरकार का रबैया ठीक इसके विपरीत है।उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धि को जन जन पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को  मजबूत बनाने एवं लोकसभा की सभी  सीटों पर एनडीए प्रत्यासी को जिताकर केंद्र मे एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा कुशेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना किया।मौके पर भाजपा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा प्रभारी रामविलास भारती, कामेश्वर दास, प्रभात कुमार झा, संतोष कुमार यादव, अजय  कुमार राय, उमाशंकर राय, अशोक आनंद उमाशंकर शाह,अनिल कुमार पासवान, मिन्कु कुमार यादव, संजय  कुमार सिंह,रामविलास मुखिया, राजीव चौधरी,सत्येंद्र कुमार चौधरी, अंकित कुमार सिंह, महिंदर पोद्दार, मदन मोहन झा, दीपक झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे