दरभंगा

सोशल मीडिया में कोई आपत्ति जनक पोस्ट कर रहें हैं या फिर अश्लील हरकतें कर रहें हैं या फिर अश्लील टिप्पणी कर रहें हैं तो सावधान रहिये ,दरभंगा पुलिस की नजर आप पर हैं और आप गिरफ्तार भी हो सकते हैं जेल भी जा सकते हैं।


अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले एक युवक चंदन पट्टी गांव के जमील अख्तर के पुत्र मो तबरेज को इसी मामले में गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि तबरेज के विरुद्ध अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।