ऑनलाइन प्यार का जाल: इंजीनियर को शादी का सपना दिखाया और हनीमून के इंतजार में हो गई  27 लाख की ठगी और लूट गये इंजीनियर साहब।

मुंबई की ‘अर्चना सिंह’ बनी साइबर ठग — प्यार, निवेश और हनीमून के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

ऑनलाइन प्यार और शादी का सपना दिखाना  अब साइबर अपराधियों का नया हथियार बन गया है। दरभंगा के एक इंजीनियर इसका शिकार बन गए, जब एक महिला साइबर ठग ने पहले दिल जीता, फिर जेब साफ कर दी। ठगी की रकम पहुँची रुपया 27 लाख तक।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रेडियो स्टेशन मोहल्ला निवासी पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि एक अप्रैल को “अर्चना सिंह” नाम की महिला का फोन आया। उसने खुद को मुंबई निवासी बताया और करेंसी ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया।
शुरुआत में 40 हज़ार रुपये निवेश किए, जिसमें 5,080 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। बस, यहीं से फंदा कस गया।

इसके बाद 5 और 7 अप्रैल को एक-एक लाख रुपये और भेजे, लेकिन न पैसा लौटा, न मुनाफा। तभी दूसरी महिला “सुधा राय” के नाम से आई, जिसने भावनाओं का खेल खेला।
दो-चार दिनों में ही प्यार, शादी और साथ जीने-मरने की कसमें खाई जाने लगीं। फिर पीड़ित ने भरोसे में आकर 15.50 लाख रुपये और निवेश कर दिए।

इसके बाद टैक्स और कस्टमर केयर चार्ज के नाम पर 16.55 लाख रुपये और ऐंठ लिए गए। जब महिला ने हनीमून की तैयारी के लिए और ₹5 लाख की मांग की, तभी इंजीनियर को शक हुआ  और सच्चाई सामने आई।

अब पीड़ित ने साइबर थाना, दरभंगा में एफआईआर दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष सह डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऑनलाइन प्यार के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी का यह ताज़ा मामला फिर साबित करता है
“डिजिटल दुनिया में दिल से ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत हें ।”