बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरभंगा में मतदान और प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले में प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों और अधिकारियों को ईवीएम संचालन संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना सहायक और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके अतिरिक्त द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को 100-100 वोट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन के समय उम्मीदवारों की रंगीन फोटो भी ली जाएगी।