लहेरियासराय थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना क्षेत्र के सैद नगर मुहल्ले  से 134 लीटर विदेशी शराब बरामद

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

लहेरियासराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।आसूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना पुलिस एवं CAPF पुलिस बल द्वारा एरिया डोमिनेशन के क्रम में सैद नगर में छापेमारी की गई।

इस दौरान तीन अलग-अलग घरों से कुल 134.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी निम्न व्यक्तियों के घरों से हुई—
1. ललिया देवी, पति रामचंद्र पासवान
2. पिंकी देवी, पति मुकेश पासवान
3. डोमिनी देवी, पति दिनेश पासवान

सभी आरोपी सैद नगर, थाना लहेरियासराय की निवासी हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अवैध शराब भंडारण एवं बिक्री के आरोप में मामला दर्ज किया है।

दरभंगा पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान जारी रहेगा।