कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
कोतवाली थाना अंतर्गत दिग्घी पश्चिमी में पुलिस ने अवैध दवा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तलाशी के दौरान कुल 133 बोतल Codine Phosphate और Triprolidine Hydrochloride Syrup (ONEREX), 200 पत्ते Alprazolam Tablets IP (Ansxit 0.5) जिसमें कुल 15,000 टैबलेट हैं, और 5 पत्ते SPAMSMO-PROXYVON PLUS Tablets (कुल 120 टैबलेट) बरामद किए।
इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस उनकी अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 1. राजन कुमार , 2. रौशन कुमार दोनों पिता मोतीकांत झा पता मिर्जापुर वार्ड 18 थाना कोतवाली जिला दरभंगा एवं 3. विकेश कुमार झा पिता हीराकांत झा पता दिग्घी पश्चिमी थाना कोतवाली जिला दरभंगा बताया जा रहा हें।
