दरभंगा डीएम ने किया पैरामिलिट्री फोर्स आवासन का निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज रामनगर स्थित पैरामिलिट्री फोर्स के आवासन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन को निर्देश दिया कि आवश्यकता अनुसार टेंट आदि लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पेयजल और शौचालय की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर को एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।