दरभंगा में जीविका दीदियों ने संभाली मतदाता जागरूकता की कमान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जीविका दीदियाँ घर-घर जाकर नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं।

बहादुरपुर प्रखंड के एकता संकुल संघ में आयोजित कार्यक्रम में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर नागरिक की एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करती है।

जागरूकता रैली में महिलाओं ने “पहले करें मतदान, फिर करें जलपान”, “मतदान है लोकतंत्र की जान – हर हाल में करें मतदान” और “सशक्त मतदाता – सशक्त लोकतंत्र” जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ब्रजकिशोर गुप्ता, मनोरमा मिश्रा, रवि कुमार, दिव्या कुमारी, सरोज कुमार, शिवशंकर कुमार, पल्लवी कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियों ने सक्रिय भागीदारी की।

यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं की राजनीतिक चेतना और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।