सिवान में बड़ी सफलता: AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार,

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले रईस खान–अयूब खान गिरोह को बड़ा झटका, SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /सीवान 

विधानसभा चुनाव-2025 से पहले जिले की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पांडेय के दिशा-निर्देशन में SOG-07, चीता-26, DIU सिवान एवं जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में रईस खान और अयूब खान गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक AK-47 रायफल, देशी कार्बाइन, डबल बैरल रायफल (DBBL), देशी कट्टा सहित 167 जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए गए।

 

गिरफ्तार अपराधियों के नाम
1. बाबू अली अंसारी उर्फ बाबू अंसारी पिता – ईद मोहम्मद अंसारी
2. अब्दुल कलाम आज़ाद अंसारी पिता – मोहम्मद इस्लाम अंसारी
3. शमीना खातून पति – रेयाज खान उर्फ शाह आलम खान

(सभी निवासी – ग्यासपुर, थाना सिसवन, जिला सिवान)

बरामद हथियार

• AK-47 रायफल – 01
• AK-47 मैगजीन – 02 पीस
• देशी कार्बाइन – 01
• कार्बाइन मैगजीन – 02 पीस
• दो नाली रायफल (DBBL) – 01
• AK-47 के जिंदा कारतूस – 143
• देशी कट्टा – 01
• .315 बोर की गोली – 02
• 8.12 बोर कारतूस – 03
• 9mm जिंदा कारतूस – 19

तीन FIR दर्ज

गिरफ्तारी के बाद सिसवन थाना में क्रमशः कांड संख्या 350/25, 351/25 और 352/25 आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चुनाव में इस्तेमाल की साजिश

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि जब्त सभी हथियार रईस खान और अयूब खान के हैं। इन्हें विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान उपयोग के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया था। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।