गायघाट; पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने गायघाट प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने अंचल अधिकारी से बात कर तुरंत सामुदायिक किचन चलाने का आग्रह किया।बाढ़ व आपदा से हुये नुकसान की जानकारी ली। किसानों एवं नदी समीप रहने वाले गरीबों के घरों के पास जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया फसल, पशु व मकान में बाढ़ का पानी घुसने के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। सभी बाढ़ पीड़ित को हार संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों के लिए बिजली, मोमबत्ती, पेयजल, दवाइयां, पशुओं के लिए चारा और बाढ़ केंद्रों पर शरणार्थियों के लिए अच्छे भोजन की व्यवस्था करने की मांग की। अधिकारियों ने इन सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर बाढ़ पीड़ितों को उचित सुविधाएं नहीं मिलीं तो वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे
मुजफ्फरपुर SSP ने अर्धसैनिक बलों के वरीय पदाधिकारी के साथ की बैठक
सिवान में बड़ी सफलता: AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव 2025 से पहले रईस खान–अयूब खान गिरोह को बड़ा झटका, SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई