दरभंगा जिला के अलग अलग थानों की उपलब्धि ,कहीं शराब बरामद तों कहीं वारंटी गिरफ्तार।
दरभंगा जिला के अलग अलग थानों की उपलब्धि ,कहीं शराब बरामद तों कहीं वारंटी गिरफ्तार।
दरभंगा जिला के अलग अलग थानों की उपलब्धि ,कहीं शराब बरामद तों कहीं वारंटी गिरफ्तार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में जिला के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपनी उपलब्धि की हें।इसी आलोक में
हायाघाट थाना द्वारा की गई कार्रवाई
न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी अभियुक्त शीतल दास पिता रामप्रसाद दास साo नियाम छतैना थाना हायाघाट जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
फेकला थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
फेकला थाना कांड संख्या-78/25 के हत्या कांड में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त गणेश पासवान पिता शिव शंकर पासवान साo छपरार थाना फेकला जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
बिरौल थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
आसूचना के आधार पर बिरौल थाना एवं CAPF पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में बिरौल थानांतर्गत ग्राम कोठानी से कुल-16.2 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-210/25 में अपहृता की बरामदगी करते हुए, प्राथमिकी अभियुक्त मोनु कुमार झा पिता बाबू साहेब झा ग्राम मौऊ बिहट थाना वाजितपुर को गिरफ्तार किया गया।
सिंहवाड़ा थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या-239/25 के वांछित अभियुक्त 01. मो0 हसनैन नदाफ पिता-चैतु नदाफ 02. फेटो नदाफ पिता- स्व0 रमजानी नदाफ दोनों ग्राम-मोहनपुर वार्ड नंबर 07, थाना-सिंहवाड़ा, जिला- दरभंगा को किया गिरफ्तार।
सदर थाना द्वारा की गई कारवाई
सदर थाना एवं CAPF की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर लोआम गांव से 93.9लीटर देशी शराब 6.48लीटर विदेशी शराब बरामद किया।वहीं गैरपुर मुसहरी में 500लीटर गुड़की शराब विनष्ट किया हें।
केवटी थाना पुलिस द्वारा की गई कारवाई
केवटी थाना एवं CAPF पुलिस बल के द्वारा एरिया डोमिनेशन के क्रम में ग्राम पीठों में करीब 200 लीटर (गुड़की) अर्धनिर्मित शराब को दरभंगा पुलिस ने किया विनष्ट।