वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, विधानसभा चुनाव को लेकर सख्त निगरानी,विधि व्यवस्था में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :एसएसपी 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने आज विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशनपुर थाना क्षेत्र स्थित जटमलपुर चेक पोस्ट एवं सिमरी थाना क्षेत्र स्थित बिठोली चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को वाहन चेकिंग संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एसएसपी के निर्देशन में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला बल एवं CAPF के जवानों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसके साथ ही एरिया डोमिनेशन के माध्यम से आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने का कार्य किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।