विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिला के 84-हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर (आईटीआई रामनगर, जमशेद जी भवन) का आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिस्पैच सेंटर की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा और भंडारण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बज्रगृह (Strong Room) का निर्माण समय पर पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।
इसके अलावा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को खिड़कियों की मरम्मत एवं दुरुस्तीकरण कार्य शीघ्र कराने को कहा। वहीं, आईटीआई के प्राचार्य श्री राजकुमार ठाकुर को परिसर की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।