बिहार विधानसभा चुनाव 2025:दरभंगा में स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन एवं मतदाता जागरूकता को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में स्वीप (SVEEP) कोषांग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने की।

मतदाता जागरूकता पर जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि
• डीपीएम जीविका और डीपीओ, आईसीडीएस सेविकाओं के माध्यम से माइक्रो प्लान बनाकर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए।
• ग्रामीण क्षेत्रों में संध्या चौपाल और कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया जाए।
• ग्राम संगठन स्तर पर महिलाओं (दीदियों) को प्रेरित कर घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए।
• ग्राम संगठन वार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचना के आदान-प्रदान को सशक्त बनाया जाए।

विद्यालयों की भूमिका

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों के माध्यम से –
• प्रभात फेरी
• निबंध प्रतियोगिता
• भाषण प्रतियोगिता

आदि कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जाए।

लक्ष्य – 75% से अधिक मतदान

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। समन्वित प्रयासों से मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी और जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार 75% से अधिक मतदान हो।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन  सलीम अख्तर, उपनिदेशक जनसंपर्क  सत्येन्द्र प्रसाद, डीपीएम जीविका ऋचा गार्गी, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।