बहादुरपुर थाना क्षेत्र में मासूम छात्र की स्कूल में रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी,दस वर्षीय एकलौते पुत्र की मौत को लेकर मां का रो रोकर बुरा हाल।
दस्तक 7 मीडिया, दरभंगा/गुड्डू राज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित निजी विद्यालय माउंट समर कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को 10 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर मुहल्ला निवासी लव कुमार के पुत्र कश्यप के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार दस वर्षीय छात्र कश्यप हर रोज की तरह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच अचानक वह ऊपर छात्रावास की ओर चला गया। लगभग 20 मिनट तक जब वह कक्षा में वापस नहीं लौटा तो एक छात्र को देखने के लिए स्कूल के दूसरे मंजिल पर भेजा गया। वहां पहुंचकर साथी छात्र ने देखा कि कश्यप पंखे से रस्सी के सहारे झूल रहा था। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, सदर डीएसपी और बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल परिसर और छात्रावास का निरीक्षण किया तथा स्कूल प्रबंधन से देर रात गहन पूछताछ की।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी, बल्कि मृत अवस्था में ही बच्चे को उन्हें सुपुर्द कर छोड़कर चले गए। इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र की मां लहेरियासराय स्थित गुदड़ी बाजार में कपड़े की दुकान में नौकरी करती थी और बेटे की पढ़ाई के लिए उसे माउंट समर स्कूल में रखा गया था जबकि वह किराए के मकान में मिर्जापुर में रहती हें।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। अधिकारी यह जानने की कोशिश में हैं कि आखिरकार ऐसा कौन सा कारण बना कि एक मासूम छात्र को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।
इस दर्दनाक घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, ताकि सच सामने आ सके।
सूचना मिलने के बाद दस्तक 7मीडिया की टीम भी देर रात उस स्कूल तक पहुंची और यह जानने का प्रयास किया कि आखिर दस साल का मासूम कैसे और किन कारणों से आत्म हत्या का प्रयास किया ? ,सिटी एसपी ,सदर डीएसपी भी घटना स्थल पर गहन पूछताछ की,लेकिन दस्तक 7मीडिया की टीम इनसे पूछने का प्रयास किया तों कुछ भी बताने से परहेज कर गये और वापस लौट गये।
स्कूल के प्रबंधक राघवेंद्र ने भी कुछ भी बताने से इनकार किया।अब सवाल यही हें कि दस वर्ष के छात्र ने पंखे में रस्सी कैसे बांधी ,कौन सी ऐसी आफत आयी कि उसने पंखे से लटककर जान दे दी?क्या यह संभव हें।पुलिस सूत्रों का कहना हें कि माउंट समर स्कूल में दिन में ही यह घटना घटी थी ,लेकिन कई घंटे तक उसके परिजनों को सूचना नहीं दी गई।
