मधुबनी से बड़ी खबर : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मिश्रा जन सुराज में शामिल

दस्तक 7मीडिया ,मधुबनी/गौरव 

जिले की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मिश्रा ने पार्टी छोड़कर जन सुराज का दामन थाम लिया। शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जन सुराज के क्षेत्रीय प्रभारी अनिल मिश्रा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

संजय मिश्रा ने कहा कि 

“बिस्फी विधानसभा सीट महागठबंधन में कांग्रेस के बजाय राजद (RJD) के खाते में चली गई। कांग्रेस की सीट होती तो मैं महागठबंधन से कांग्रेस का उम्मीदवार होता। लेकिन RJD के उम्मीदवार तो सिर्फ अपने बिजनेस बचाने के लिए चुनाव लड़ते हैं। इसलिए मैंने ठान लिया है कि इस बार मैं जन सुराज से बिस्फी विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और जीत सुनिश्चित है।”