बेनीबाद बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा:शिवदाहा में बाढ़ का खतरा मंडराया, ग्रामीण दहशत में
बेनीबाद बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा:शिवदाहा में बाढ़ का खतरा मंडराया, ग्रामीण दहशत में
बेनीबाद बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा:शिवदाहा में बाढ़ का खतरा मंडराया, ग्रामीण दहशत में
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार| गायघाट
बेनीबाद के बागमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का पानी तटवर्ती गांवों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद उफान पर है।
नदी के रौद्र रूप के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सड़कों पर पानी बह रहा है। निचले इलाकों और खेतों तक पानी फैल गया है। प्रखंड के शिवदहा समेत 16 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इसे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
हजारों एकड़ में खड़ी धान की फसलें और सब्जियां जलमग्न हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
महेश्व वाड़ा गांव में जयनारायण और सुभाष सिंह ने बताया कि के घरों के पास पानी भर गया है। कई गांव के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घर से पानी घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
जाले कांड का वांछित कुख्यात अपराधी अमित सिंह गिरफ्तार, बुलेट, मोबाइल व घड़ी बरामद,अमित के विरुद्ध हें पुर्व से कई मामले दर्ज ,इस गिरफ्तारी से पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि।
विधानसभा चुनाव व पर्व-त्योहार को देखते हुए दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की सख्ती, दो दिनों में 121 स्थलों पर छापेमारी, 25 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और कफ सिरप जप्त