विधानसभा चुनाव व पर्व-त्योहार को देखते हुए दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की सख्ती,
दो दिनों में 121 स्थलों पर छापेमारी, 25 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और कफ सिरप जप्त
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 और आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मद्यनिषेध विभाग ने दरभंगा जिले में अवैध शराब पर नकेल कस दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर विभाग ने बीते दो दिनों में सघन छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया।

