जाले कांड का वांछित कुख्यात अपराधी अमित सिंह गिरफ्तार, बुलेट, मोबाइल व घड़ी बरामद,अमित के विरुद्ध हें पुर्व से कई मामले दर्ज ,इस गिरफ्तारी से पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा।

पुलिस उपाधीक्षक कुमार कीर्ति के निर्देशन में SOG/STAW-04 की टीम ने मंगलवार (07.10.2025) को बड़ी कार्रवाई करते हुए जाले थाना कांड संख्या 83/25 के वांछित अपराधी अमित कुमार उर्फ अमित सिंह (पिता- अशोक कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह, साकिन- बाघाखाल, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर) को मोतीझील से दबोच लिया। इस अभियान में SOG-14 तिरहुत और HEAT/SWAT मुजफ्फरपुर की टीम ने भी सहयोग किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को सही-सलामत हालत में जाले थाना पुलिस को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

बरामदगी

• बुलेट मोटरसाइकिल (BR-06DS-4285) – 01
• ओप्पो मोबाइल – 01
• Fossil ME 3082 घड़ी – 01

घटना का पृष्ठभूमि

उल्लेखनीय है कि 19/20 अप्रैल 2024 की रात जाले थाना क्षेत्र के जोगरिया गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक नर्तकी के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले में अभियुक्त अमित सिंह वांछित था।

आपराधिक इतिहास

• गायघाट थाना कांड संख्या 325/20 (08.10.2020) – धारा 147, 148, 149, 188, 341, 342, 323, 307, 332, 333, 353, 427, 506 भा.द.वि.
• गायघाट थाना कांड संख्या 414/20 (09.12.2020) – आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26
• 2023 में गायघाट थाना में SC/ST Act के तहत मामला दर्ज
• अन्य आपराधिक इतिहास की छानबीन जारी है।

 इस गिरफ्तारी से जाले गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और इलाके में दहशत फैलाने वाले अपराधी पर नकेल कसी गई है।