निर्भीक मतदान का संदेश, बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में अर्धसैनिक बल के जवान गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर रख रहे हैं नजर,

चुनाव में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी–प्रभाकर तिवारी।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिहार विधानसभा आम चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बिरौल अनुमंडल पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के सख्त निर्देश पर, अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवान के साथ मिलकर लगातार एरिया डोमिनेशन चला रहे हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों के बीच विश्वास स्थापित करना और उन्हें भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देना है।


थानाध्यक्ष चंद्रमणि के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत रजक ने बल के साथ नगर पंचायत बिरौल के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। इसके अलावा, टीम ने सुपौल बाजार,घनश्यामपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से गश्त और संदिग्ध गतिविधियों के लोगों को तलाश कर रही है। इस क्रम में पुलिस पदाधिकारी ने वाहन जांच कर लगभग पचास हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। पुलिस और अर्धसैनिक बल की उपस्थिति ने क्षेत्र में सुरक्षा का मजबूत अहसास कराया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने आम जनता से अपील की कि वे बिना किसी डर या दबाव के, अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी। जिससे मतदाता बिना किसी संकोच के मतदान केंद्र तक पहुंच सकें।