जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता अब 10 अक्टूबर से, व्यापक तैयारी शुरू
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तिथि बदल दी गई है। पहले यह आयोजन 08 से 11 अक्टूबर तक होना था, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण खेल मैदान जलमग्न हो जाने से अब यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक कराई जाएगी।
इसके अलावा क्रिकेट चयन ट्रायल्स भी नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में संपन्न होंगे—
• 14 अक्टूबर : अंडर-14
• 15 अक्टूबर : अंडर-17
• 16 अक्टूबर : अंडर-19
स्वीप कार्यक्रम से जोड़े जाएंगे खिलाड़ी व मतदाता
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम का भी विशेष आयोजन होगा। खेल के माध्यम से युवाओं और प्रतिभागियों को मतदान के महत्व से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले सकें।
जिला प्रशासन ने बताया कि इस प्रतियोगिता से जहां विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखरेगी, वहीं मतदाता जागरूकता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।