दरभंगा में जिला प्रशासन और पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ की अहम बैठक
दरभंगा में जिला प्रशासन और पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ की अहम बैठक
दरभंगा में जिला प्रशासन और पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ की अहम बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा समाहरणालय में आज जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा से पैरा मिलिट्री फोर्स के कमांडरों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवासन स्थलों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि लगातार एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित किया जाए और असामाजिक तत्वों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। तीन शिफ्ट में गश्ती करने, वाहनों की जांच करने लेकिन आम जनता को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत दी गई। साथ ही स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई है, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सतर्क रहने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बलों को महिलाओं के साथ शालीन व्यवहार और मतदान दिवस पर ईवीएम की सुरक्षा में सहयोग देने का निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराना होगा। उन्होंने सुरक्षा बलों को स्पष्ट किया कि किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के साथ खान-पान नहीं करेंगे और ड्यूटी के दौरान फोटो खींचने से भी बचना होगा। एसएसपी ने कहा कि डकैतों और माफियाओं पर निगरानी के लिए तीन शिफ्ट में 24 घंटे गश्त होगी, जिसमें हर जवान 8 घंटे की ड्यूटी करेगा।