दरभंगा में नीलाम पत्र वादों के मिलान हेतु जिला स्तरीय कैम्प आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला स्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में दायर नीलाम पत्र वादों का सम्यक मिलान किया गया।

आयुक्त के सचिव  सत्येंद्र कुमार एवं जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन के लिए उनकी स्थिति की समीक्षा करना और अद्यतन जानकारी प्राप्त करना था। कैम्प के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पारदर्शी और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।