बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मिहिर मयंक को गौड़ा बौराम का प्रखंड विकास पदाधिकारी किया नियुक्त,दो दिन पूर्व जारी हुआ अधिसूचना।

दस्तक7मिडिया अमीत झा, गौड़ा बौराम।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक कार्यक्षमता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए दो दिन पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) स्तर पर किए गए बड़े पैमाने पर स्थानांतरण (ट्रांसफर) और पदस्थापन के क्रम में मिहिर मयंक को गौड़ा बौराम प्रखंड का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नियुक्त किया है। इसी कड़ी में
मिहिर मयंक ने गौड़ा बौराम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अंचल अधिकारी (CO) से कार्यभार संभाला। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में प्रशासनिक स्थिरता और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में कई महत्वपूर्ण कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रखंड नाजीर इंद्र मोहन कुमार, पंचायत सचिव विपिन झा, और प्रमुख पति आशुतोष सिंह शामिल थे। इन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नए BDO मिहिर मयंक का स्वागत किया और उनके कार्यकाल में प्रखंड के सर्वांगीण विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने दो दिन पूर्व ही विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दर्जनों अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत मिहिर मयंक को गौड़ा बौराम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीदें बढ़ गई हैं।