बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दरभंगा में राजनीतिक दलों संग बैठक, आचार संहिता पालन पर जोर

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदर्श आचार संहिता, नामांकन प्रक्रिया, व्यय लेखा अनुश्रवण तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

महत्वपूर्ण तिथियां घोषित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार :
• राजपत्र अधिसूचना : 10 अक्टूबर
• नामांकन की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर
• नामांकन वापसी की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर
• मतदान : 06 नवंबर
• मतगणना : 14 नवंबर 2025

निर्वाचक सूची और प्रपत्र
• 07 अक्टूबर 2025 तक प्राप्त सभी प्रपत्र-06 और 08 का निष्पादन किया जाएगा।
• नामांकन की अंतिम तिथि को निर्वाचक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
• इसके बाद मतदाता सूची में कोई संशोधन संभव नहीं होगा।

निर्वाचन की तैयारी
• दरभंगा जिले में 359 सेक्टर प्राधिकारी, 38 एफएसटी, 48 एसएसटी, 14 एईओ, 10 एटी, 20 बीएसटी, 10 बीबीटी और 05 एक्साइज टीम का गठन किया गया है।
• जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा। शिकायत हेतु दूरभाष नंबर 06272-240010, 240011, 1950 जारी किए गए हैं।

पोलिंग एजेंट नियम
• अब पोलिंग एजेंट उसी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी निर्वाचक हो सकता है।
• मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, नगर निकाय के चेयरपर्सन, सरकारी/अर्द्धसरकारी पदाधिकारी एवं सुरक्षा कवर प्राप्त व्यक्ति पोलिंग एजेंट नहीं बन सकते।

नामांकन और पात्रता
• नामांकन हेतु प्रपत्र-2बी अनिवार्य।
• आयु न्यूनतम 25 वर्ष और भारत का नागरिक होना जरूरी।
• नामांकन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए ₹10,000 तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹5,000।
• मान्यता प्राप्त दल को 1 प्रस्तावक, गैर-मान्यता प्राप्त दल को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता।

व्यय सीमा व निगरानी
• विधानसभा चुनाव में 40 लाख रुपये की अधिकतम व्यय सीमा तय।
• प्रत्येक अभ्यर्थी को अलग बैंक खाता खोलना होगा।
• प्रचार अवधि में तीन बार व्यय लेखा जांच कराई जाएगी।
• परिणाम घोषित होने के 30 दिन के भीतर व्यय लेखा दाखिल करना अनिवार्य।

आचार संहिता के निर्देश
• सभा, रैली, वाहन, लाउडस्पीकर, हेलीपैड आदि के लिए अनुमति अनिवार्य।
• रोड शो में अधिकतम 10 वाहन, प्रत्येक के बीच 10 मीटर की दूरी।
• मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी पार्टी का कार्यालय नहीं होगा।
• मतदान से 48 घंटे पूर्व प्रचार समाप्त।

मतदाता आंकड़े
• दरभंगा जिले में कुल मतदाता : 28,85,352
• पुरुष : 15,20,183
• महिला : 14,65,126
• तृतीय लिंग : 43
• सेवा मतदाता : 2173 (पुरुष 2049, महिला 124)

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।