गायघाट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड के सीओ शिवांगी पाठक ने प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से जानकारी ली। इस मौके पर हरपुर, जमालपुर कोदई, कल्याणी गांव के किसानों ने बताया कि धान की फसल अच्छी हुई थी। बाढ़ के पानी में सभी फसल डूब गई। साथ ही ग्रामीणों ने कई घरों में पानी घुसने की बात कही। मालूम की बागमती का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। निरीक्षण के उपरांत सीओ शिवांगी पाठक ने कहा कि फसल नुकसान का कृषि विभाग द्वारा जायजा लिया जाएगा। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर सीआई समेत राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।