भागलपुर में एक रेस्टोरेंट में खाना बनाते सम गैस लीक के चलते आग लग गई। चंद मिनटों में आग भड़क गई। रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक बाहर की ओर भागने लगे। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आस-पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे पीछे हट गए। इसके बाद लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्मोकी फूड एंड रेस्टोरेंट के अंदर सामान जलकर राख हो गया। नुकसान कितने का हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू।
किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

अग्निशमन विभाग के कर्मी संजय पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही एक छोटी और एक बड़ी दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय काबू पा लिया गया था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस लीक होना बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। काबू पाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।