किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित गलगलिया रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण (ब्यूटीफिकेशन) काम में लापरवाही के आरोप लगे हैं। केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए के इस प्रोजेक्ट में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है।
आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो कोई अधिकारी मौजूद रहता है और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि। संवेदक द्वारा कथित तौर पर बेहद घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
किशनगंज के गलगलिया रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण काम में लापरवाही के आरोप लगे।
किशनगंज के गलगलिया रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण काम में लापरवाही के आरोप लगे।
घटिया सामग्री के उपयोग का पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने लगाया आरोप
इस मामले पर पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कई लोगों से शिकायतें मिली हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी के टैक्स के पैसे से स्टेशन का निर्माण हो रहा है, जो खुशी की बात है, लेकिन यदि इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जाता है तो यह कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।
कार्यस्थल पर सरकारी कर्मियों को तैनात करने की मांग
पूर्व विधायक ने सरकार से मांग की है कि कार्यस्थल पर सरकारी कर्मियों को तैनात किया जाए ताकि गुणवत्तापूर्ण रेलवे स्टेशन का निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस पूरे कार्य की गहन जांच की भी मांग की है और कहा है कि यदि अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
