अलीनगर विधानसभा से एनडीए में टिकट को लेकर रहस्य बरकरार, संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चर्चाओं का बाजार है गर्म

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, अलीनगर।
दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट पर एनडीए के संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर रहस्य बरकरार है, जिस कारण कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समर्थक एक तरफ संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
को इस क्षेत्र के लिए एक सुयोग्य उम्मीदवार मान रहे हैं,वहीं भाजपा के बड़े कार्यकर्ताओं में सन्नाटा छा गया हें ,और कुछ भी बताने से इनकार कर रहें हें। समर्थकों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी क्षेत्र में एनडीए की स्थिति को मजबूत कर सकती है।
हालांकि, राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी बात सामने आ रही है, जो इस समीकरण को उलझा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा मैथिली ठाकुर को
इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। जो एनडीए की ओर से अलीनगर विधानसभा सीट पर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि, किसी भी दल की ओर से संभावित उम्मीदवार के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि अलीनगर विधानसभा सीट अंततः एनडीए के किस घटक दल के खाते में जाएगी और उनका उम्मीदवार कौन होगा।
बावजूद इसके, अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक के समर्थकों का एक बड़ा समूह अभी भी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को ही अपने आदर्श उम्मीदवार के रूप में देख रहा है। उनकी दावेदारी पर कार्यकर्ताओं का उत्साह सीट शेयरिंग के अंतिम फैसले तक बना रहने की उम्मीद है। वैसे अलीनगर विधानसभा में एनडीए को अच्छे पोजीशन पर लाने में संजय सिंह का अहम योगदान है, और भविष्य में भी रहने की संभावना बनती जा रही है। क्षेत्र में समर्थकों का नजर प्रधानमंत्री और अमित शाह के निर्णय पर टिकी हुई है।