गायघाट में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, 16 गांव बाढ़ से घिरे,गांवों में अफरा तफरी का माहौल।

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड की 6 पंचायतों के 16 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से जहां लोगों का पलायन शुरू हो गया, वहीं मवेशियों के रहने के लिए भी समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बाद बागमती नदी में आये उफान से गायघाट प्रखंड के 16 गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। नदी के तटबंधों के बीच आसपास क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जलस्तर में वृद्धि की आशंका से क्षेत्र के गांवों में अफरातफरी मची है। लोग बाल- बच्चों समेत ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।लदौर रजुआ टोल ,शिवदाहा, बरूआरी, तेजौल, बठवाड़ा, जहांगीरपुर,नवदपुर, शिवदाहा बरैल, जमालपुर कोदई पंचायत हरपुर साठा, डुमरामा समेत कई गांव पानी से घिर गया है। मधुरपट्टी में सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे आवागमन और भी प्रभावित हो सकता है। महेश वाडा हाई स्कूल के चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है। गांव में आयी बाढ़ से धान की फसल मरुआ व सब्जियों की खेती चौपट हो गयी है। खेत-खलिहान डूबने से बाढ़ पीड़ितों के सामने पशु चारा, पेयजल, शौचालय, ईंधन, राशन आदि की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वहीं आवागमन की समस्या बढ़ गयी है।बीडीओ डां संजय कुमार राय ने बताया कि बाढ़ के पानी से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गयी है। लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पीड़ितों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।