कटरा में बाढ़ हुई विकराल, बुधकारा में तोखा सिंह के बांध टूटे
कटरा में बाढ़ हुई विकराल, बुधकारा में तोखा सिंह के बांध टूटे
कटरा में बाढ़ हुई विकराल, बुधकारा में तोखा सिंह के बांध टूटे
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर। बाढ़ की स्थिति प्रखंड क्षेत्र में भयावह हो गई। मंगलवार को बागमती के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई जिससे नए क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया। बाढ़ के दबाव से बुधकारा से बठवाड़ा जाने वाला चौड़ में सोखा सिंह का तटबंध ध्वस्त हो गए। वहीं, कई गांव जलमग्न हो गया। लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थान को जाने लगे हैं।ग्रामीण रंजीत कुमार सिंह,अमन सिंह ने बताया कि तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी फैलने लगा है।
बाढ़ का कहर प्रखंड के चार दर्जन गांवों पर आफत बनकर टूटा है। बकुची, बसघटृा, बरैठा, सहनौली, धोबौली, नवादा, पतांरी, गंगेया, माधोपुर, बर्री, चंदौली, नगवारा, कटाई, चंगेल,कटरा, धनौर, कोपी, दरगाह,बडाडीह, राजाडीह, सोनपुर, गटोली आदि बाढ़ की चपेट में हैं। जहां तक दिखाई देता है बर्बादी का मंजर दिखता है।
अलीनगर विधानसभा से एनडीए में टिकट को लेकर रहस्य बरकरार, संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चर्चाओं का बाजार है गर्म
दरभंगा जिला के कई थानों की पुलिस ने शराब की बरामदगी समेंत न्यायालय से जारी वारंट के अलावे कांड के आरोपियों को किया गिरफ्तार।दों मोटरसाईकिल समेत आपराधिक इतिहास रखने वाले दों शातिर बदमाश समेत तीन गिरफ्तार।