बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी या अलीनगर से मैदान में उतर सकती हैं लोकगायिका मैथिली ठाकुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी या अलीनगर से मैदान में उतर सकती हैं लोकगायिका मैथिली ठाकुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी या अलीनगर से मैदान में उतर सकती हैं लोकगायिका मैथिली ठाकुर
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/मधुबनी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी लगातार मंथन कर रही है। इस बीच बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अलीनगर विधानसभा से भी उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
बीजेपी में प्रत्याशियों का चयन लगभग तय
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बिहार बीजेपी ने अधिकांश विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। केवल आधिकारिक घोषणा शेष है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश स्तरीय बैठकों के बाद उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी है। अब सिर्फ औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार है।
मैथिली ठाकुर का नाम चर्चा में क्यों?
मैथिली ठाकुर न केवल बिहार बल्कि देश-विदेश में अपने लोकगीत और भजन गायन के लिए प्रसिद्ध हैं। युवा और ग्रामीण मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। यही कारण है कि बीजेपी उन्हें राजनीति में लाकर मतदाताओं को सीधे प्रभावित करने की रणनीति बना रही है।
• बेनीपट्टी और अलीनगर दोनों सीटें मधुबनी-सीमांचल बेल्ट की महत्वपूर्ण विधानसभा मानी जाती हैं।
• यहाँ जातीय समीकरणों के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बड़ा फैक्टर रहता है।
• मैथिली ठाकुर के आने से बीजेपी को महिला और युवा मतदाताओं के बीच एक नई पहचान मिलेगी।
बेनीपट्टी बनाम अलीनगर: कहाँ से मिल सकता है बेहतर मौका?
• बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी लंबे समय से मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। यहाँ लोकल फैक्टर और मैथिली ठाकुर का क्षेत्रीय जुड़ाव उन्हें बड़ा फायदा दिला सकता है।
• वहीं अलीनगर सीट पर यादव-मुस्लिम समीकरण मजबूत रहा है। ऐसे में बीजेपी यदि यहाँ से मैथिली ठाकुर को उतारती है, तो उनके नाम और लोकप्रियता से विपक्षी खेमे को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
आधिकारिक घोषणा जल्द
बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है। अब दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही उम्मीदवारों के नाम औपचारिक रूप से घोषित कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि पहली सूची में ही मैथिली ठाकुर का नाम शामिल हो सकता है।
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि लोकगायिका मैथिली ठाकुर को बीजेपी किस विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अखाड़े में उतारती है – बेनीपट्टी या अलीनगर?वैसे ज्यादा उम्मीद हें कि बेनीपट्टी विधान सभा से ही बीजेपी मैथिली को मैदान में उतारेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव,अधिसूचना जारी, निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, निर्देशों का पालन चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है– आलोक।
दरभंगा में अपराध बेलगाम: पुलिस की नाकामी और टेक्निकल सेल पर टिका भरोसा,कहाँ तक उचित ?ना रोक -टोक ,ना दिवा या रात्रि गश्त ,क्या अपराधियों को पकड़ेगी डायल 112 की पुलिस या फिर थानेदार।