बेनीबाद ; भटगामा – मधुरपट्टी में 24 करोड़ 28 लाख की लागत से बनेगा आरसीसी पुल:विधायक ने शिलान्यास किया

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार| गायघाट

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखण्ड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विकास कार्य की शुरुआत हुई। स्थानीय विधायक निरंजन राय ने बलौर निधि पंचायत के भटगामा – मधुरपट्टी घाट पर 24 करोड़ 28 लाख रुपए से बनने वाली आरसीसी पुल का शिलान्यास किया। शिलान्यास करते हुए विधायक निरंजन राय ने कहा कि भटगामा मधुरपट्टी घाट पर 24 करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय RCC पुल के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और व्यापारिक तथा सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।