बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान,चुनाव आयोग ने किया आधिकारिक ऐलान।

दस्तक 7मीडिया /

चुनाव आयोग ने आधिकारिक ऐलान कर दिया हें।नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा।

मतदान और मतगणना की तिथि

• पहला चरण मतदान – 6 नवंबर 2025
• दूसरा चरण मतदान – 11 नवंबर 2025
• मतगणना – 14 नवंबर 2025
• चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि – 16 नवंबर 2025

चुनाव की तिथियों के ऐलान के साथ ही पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

पहले चरण का कार्यक्रम (6 नवंबर को मतदान)

चुनाव कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी 10 अक्टूबर
नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
मतदान 6 नवंबर
मतगणना 14 नवंबर
प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि 16 नवंबर

दूसरे चरण का कार्यक्रम (11 नवंबर को मतदान)चुनाव कार्यक्रम तिथि

अधिसूचना जारी 13 अक्टूबर
नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर
मतदान 11 नवंबर
मतगणना 14 नवंबर
प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि 16 नवंबर

नतीजों का दिन – 14 नवंबर

चुनावी नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा, जब पूरे बिहार को यह पता चलेगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी।