दरभंगा में अनुकंपा नियुक्ति : 52 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र,नियुक्ति पत्र मिलते ही सभागार में उमंग और उत्साह का माहौल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सोमवार को एक विशेष अवसर देखने को मिला। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अनुकंपा के आधार पर चयनित 52 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें 44 विद्यालय लिपिक एवं 08 विद्यालय परिचारी शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
अपने-अपने विद्यालयों में शीघ्र योगदान करें।पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्ति प्राप्त करना जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन कार्य के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव ही सफलता का असली पैमाना है।
गौरतलब है कि अनुकंपा नियुक्ति के तहत अब तक जिले में पहले चरण में 160 व्यक्तियों को अवसर दिया जा चुका है।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येन्द्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और अभ्यर्थी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उमंग और उत्साह का माहौल रहा।