बिरौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,विभिन्न मामलों में कई फरार अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिरौल थाना पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में फरार चल रहे कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बिरौल पुलिस ने एक अत्यंत गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ओम प्रकाश कामत पिता जटाशंकर कामत और हबीबुल्लाह पिता अलीबक्स, दोनों कमरकाला गांव के निवासी हैं। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एक लड़की के साथ बलात्कार करने से संबंधित एफआईआर दर्ज है। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे दो अभियुक्तों को सुपौल बाजार से गिरफ्तार किया है, जिसमें राम भजन सहनी पिता डोमी सहनी महेन्द्र साहनी पिता सीता राम सहनी,
इसके अलावा, सरकारी काम में बाधा/उत्पन्न करने के मामले में भी एक गिरफ्तारी हुई है। बिरौल थाना कांड संख्या 387/25 के तहत, 50 वर्षीय राम लगन साहु पिता राजेन्द्र साहू को पुलिस ने कमरकाला गांव से गिरफ्तार किया है। जबकि बिरौल थाना कांड संख्या 388/24 में, पुलिस ने मंजय सहनी पिता मोहन सहनी को शराब के नशे की हालत में तरबाड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। यह सभी कार्रवाई एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश के आलोक में बिरौल थाना पुलिस ने तत्परता से की है । इस कार्रवाई ने अपराधियों और फरार चल रहे अभियुक्तों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है।