बेनीबाद पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान:बैंक व एटीएम के आसपास संदिग्धों की हुई गहन जांच, सुरक्षाकर्मियों को दिए निर्देश दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान:बैंक व एटीएम के आसपास संदिग्धों की हुई गहन जांच, सुरक्षाकर्मियों को दिए निर्देश दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान:बैंक व एटीएम के आसपास संदिग्धों की हुई गहन जांच, सुरक्षाकर्मियों को दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर शुरू हुआ। थानाध्यक्ष साकेत सार्दुल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के बरुआरी पंजाब नेशनल बैंक सहित प्रमुख बैंकों और एटीएम की जांच की।
पुलिस ने बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों की पहचान सत्यापित की। साथ ही आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई। बैंक सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।
पुलिस ने ग्राहकों से अपने कीमती सामान और नकदी की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। थानाध्यक्ष साकेत सार्दुल ने बताया कि अपराध रोकने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।