वरीय पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना के थानेदार को बदला ,कुल 9 पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर।मोरों की थानाध्यक्ष बनी दिव्य ज्योति कुमारी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक ने तीन थानेदार सहित 9पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया हें।यह पदस्थापन आनेवाली विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया हें।
पुअनि रंजीत कुमार सिंह को बहेड़ा थाना से मनीगाछी का थानाध्यक्ष बनाया गया हें ,पुअनि धर्मानंद कुमार को तकनीकी शाखा से भालपट्टी थाना का थानाध्यक्ष ,पुअनि दिव्य ज्योति कुमारी को मोरों थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया हें। इधर पुअनि रंजीत कुमार शर्मा को भालपट्टी थाना से अनुसंधान इकाई बहेड़ा थाना ,पुअनि नरेंद्र कुमार को मोरों थानाध्यक्ष से अनुसंधान इकाई बहेड़ा थाना ,पुनि मृत्युंजय कुमार को मनीगाछी थानाध्यक्ष से पुलिस केंद्र,
पुनि अभिषेक कुमार सिंह को पर्यवेक्षी पदाधिकारी बहादुरपुर थाना से अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल ,पुअनि रविकांत कुमार को घनश्यामपुर थाना अनुसंधान इकाई से लहेरियासराय अनुसंधान इकाई एवं पुअनि प्रशांत कुमार को लहेरियासराय अनुसंधान इकाई से घनश्यामपुर अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया हें।