लगातार बारिश से कमला और गेंहुआ नदी के जल स्तर में वृद्धि,गौड़ा बौराम,घनश्यामपुर और किरतपुर के कई गांव टापू में तब्दील

दस्तक7मिडिया, अमीत झा,गौड़ा बौराम।
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उत्तर- पुर्वी क्षेत्र के सभी छोटी-बड़ी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में, गौड़ा बौराम, घनश्यामपुर प्रखंड से गुजरने वाली कमला और किरतपुर प्रखंड क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली गेंहुआ नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे तीनों प्रखंडों के निचले हिस्से में बसे गांव बाढ़ के पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गए हैं।
कमला बलान के जल स्तर में तेजी से हो वृद्धि से स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। अंचल प्रशासन ने क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया, स्थित को देखते हुए प्रशासन ने निचले हिस्से में बसे लोगों को ऊंचे और सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। बाढ़ के पानी से घिरे क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी के तटबंधों पर भी विभागीय अधिकारियों द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।