राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कहलगांव में बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कहलगांव विधानसभा में आगमन की तैयारी पर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा चुनाव में भागलपुर जिले की सातों सीटों पर जीत दर्ज की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों को नया मतदाता सूची लेकर बीएलए-2 तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया।

 

अगर किसी वोटर का नाम छूट गया है तो उसका फार्म 6 भरवाकर जमा करवाने में सहयोग करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 8 अक्टूबर को बीरनौद मध्य विद्यालय गोराडीह में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई हैं। बैठक में पीरपैंती के पूर्व विधायक राम विलास पासवान, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, भारत यादव, जनार्दन आजाद,भारत भूषण, श्याम सुंदर यादव, सदानंद यादव, धनेश्वर मंडल, रोहित, दिवाकर कुशवाहा आदि मौजूद थे।