मिल्लत कॉलेज में नए छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
मिल्लत कॉलेज में नए छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
मिल्लत कॉलेज में नए छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/
मिल्लत कॉलेज में आज नए नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरण कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.सिद्धार्थ शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई सीबीसीएस प्रणाली (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) छात्रों की छिपी प्रतिभा को उभारने में बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था की चुनौतियों को छात्रों और शिक्षकों—दोनों को मिलकर स्वीकार करना होगा। डॉ. सिंह ने छात्रों को क्लास में नियमित रहने और शिक्षकों से बातचीत कर समस्याओं का हल निकालने की सलाह दी।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता (छात्र संकायाध्यक्ष,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय) ने सीबीसीएस प्रणाली की विशेषताओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली रोजगार देने वाले कई विषयों को शामिल करती है,जिससे छात्रों का भविष्य बेहतर बन सकता है। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. महेश चंद्र मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए सिलेबस,क्रेडिट,परीक्षा,मूल्यांकन और ग्रेडिंग जैसी बातों की जानकारी दी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जमशेद आलम ने बताया कि नई प्रणाली को ठीक से न समझ पाने के कारण छात्रों को कुछ दिक्कतें हो रही हैं,लेकिन ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें काफी मदद मिलेगी।
एनएटीएस के नोडल ऑफिसर डॉ. मुदस्सिर हसन भट ने छात्रों को अप्रेंटिसशिप स्कीम के बारे में जानकारी दी,जिससे पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें काम सीखने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद संजील (विभागाध्यक्ष, गणित विभाग) ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शाहनवाज आलम (उर्दू विभाग) ने दिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।